IND vs BAN 2nd Test Pitch Report, Weather: जानिए भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 21, 2022, 09:00 PM IST

India vs Bangladesh, IND vs BAN 2nd Test Pitch Report Today Match: भारत और बांग्लादेश के बीच अब टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। मीरपुर के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में कैसी होगी पिच और कैसा रहेगा मीरपुर के मौसम का हाल, जानिए।

India (IND) vs Bangladesh (BAN) 2nd Test Pitch Report: भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से मीरपुर (Dhaka) में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के लिए ये मैच कई मायनों में अहम रहेगा। एक तरफ भारत (Indian Cricket Team) जहां पहला मुकाबला बड़े अंतर से जीतने के बाद सीरीज में बढ़त बना चुका है, ऐसे में वो क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा। जबकि दूसरी तरफ है मेजबान बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) जो अपनी जमीन पर सीरीज में शर्मनाक को रोकने का पूरा प्रयास करना चाहेगा। फैंस की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के अलावा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर भी रहेंगी।

Mirpur_Pitch_AP

कोच राहुल द्रविड़ मीरपुर की पिच को देखते हुए (AP)

चटगांव के मैदान पर दोनों टीमों ने अपना पूरा जोर लगाया था लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम एक कदम आगे रही और 188 रनों से मैच को अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपनी स्थिति को सुधारना है। तो आइए जानते हैं कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए कैसी होगी मीरपुर की पिच और अगले पांच दिन वहां कैसा है मौसम का अनुमान।

End of Feed