IND vs AUS World Cup Final, Playing 11: क्या अश्विन फाइनल में खेलेंगे, जानिए रोहित शर्मा ने क्या कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 18, 2023, 07:22 PM IST

IND (India) vs AUS (Australia) Playing 11, Rohit Sharma on Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए। तमाम सवालों के बीच उन्होंने प्लेइंग-11 और रविचंद्रन अश्विन को लेकर भी अपनी बात रखी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल
  • रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 के सवाल पर दिया जवाब
  • क्या रविचंद्रन अश्विन फाइनल मुकाबले में खेलेंगे?

IND vs AUS World Cup 2023 Final Playing XI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले आज (शनिवार) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मीडिया के सवालों के जवाब देने पहुंचे। रोहित शर्मा ने अपने ही अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए, इसी में एक सवाल प्लेइंग-11 से जुड़ा था जिसमें अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के फाइनल में खेलने को लेकर सवाल हुआ।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जब ये पूछा गया कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि उनकी टीम के पास एडवांटेज है क्योंकि उनकी टीम में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो विश्व कप 2015 फाइनल में टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसी पर रोहित शर्मा ने करारा जवाब दिया और संकेत दिए कि मुमकिन है कि अहमदाबाद में रविचंद्रन अश्विन प्लेइंग-11 में नजर आएं।

End of Feed