बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैच में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं इस डिबेट में पूर्व गेंदबाज हरभजन भी कूद पड़े हैं।
हरभजन सिंह और केएल राहुल
दरअसल केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में पिछली कुछ पारियों से लगातर फेल हो रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो अब तक खेले गए 3 पारियों में उनके नाम केवल 38 रन है। जिसके बाद यह चर्चा आम हो गई है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं।
राहुल को लेकर हरभजन की प्रतिक्रिया
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज हरभजन सिंह ने केएल राहुल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा जब आप टीम के उप-कप्तान नहीं होते तो मैनेजमेंट के लिए आपको बाहर करना थोड़ा आसान हो जाता है। दरअसल उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई है जब बाकी बचे दो टेस्ट मैच के लिए घोषित स्क्वॉड में किसी भी खिलाड़ी को उप-कप्तान नहीं बनाया गया है।इंडिया टुडे से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा 'प्लेइंग इलेवन में उनका खेलना मुश्किल है, क्योंकि जब आप उप-कप्तान नहीं होते तो मैनेजमेंट और सेलेक्टर के लिए टीम से बाहर करना आसान हो जाता है, लेकिन यदि आप उप-कप्तान हैं तो आपका प्रदर्शन उतना मायने नहीं रखता।
हालांकि, हरभजन का यह दावा पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि हमारे पास ऐसे उदाहरण हैं, जब उप-कप्तान रहते हुए किसी खिलाड़ी को ड्रॉप किया था। अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान रहते हुए प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था।
