IND vs AUS 4th Test Pitch Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 4th Test Pitch Report In Hindi: भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5:00 पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला शुरू होने वाला है। चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस मैच का सभी को इंतजार था क्योंकि सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर चल रही है। आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मेलबर्न के मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और कैसे हैं ग्राउंड के दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच
  • मेलबर्न में खेला जाएगा बॉर्डर गावस्कर सीरीज का चौथा मैच
  • भारत ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में ऐसी होगी मेलबर्न की पिच

IND vs AUS 4th Test Pitch Report In Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। इस सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर 2024 से मेलबर्न स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में किया जाने वाला है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 295 रनों से जीता था। जबकि दूसरे टेस्ट में एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोरदार वापसी की और सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफलता हासिल कर ली। तीसरे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया जिसके चलते मैच ड्रॉ हो गया। ऐसे में ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा हो गया है। मैच की शुरुआत 5 बजे से होगी और टॉस सुबह 4 बजे होने वाला है। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है।

IND vs AUS 4th Test Pitch Report Today Match

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना बेहद जरूरी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इससे पहले 110 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 46 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जबकि भारतीय टेस्ट टीम 33 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं, 30 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे, जबकि एक मैच टाई भी रहा। ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर मेहमान भारतीय टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच 55 टेस्ट मैच अब तक हो चुके हैं। इन मुकाबलों में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 31 मैचों में टीम इंडिया को हराया है। वहीं, भारतीय टीम अब तक ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सिर्फ 10 मैच जीत पाई है। यहां इनके बीच 14 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे।

End of Feed