Ind vs Aus 4th Test Day 4 Highlight: टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन के जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन शुभमन गिल और चौथे दिन विराट कोहली की दमदार शतकीय पारी के दम पर 91 रन की बढ़त हासिल कर ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना नुकसान 3 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी के आधार पर 88 रन अब भी पीछे है। ट्रेविस हेड 3 रन बनाकर नाबाद हैं तो मैथ्यू कुह्नमेन को अपना खाता खोलना है।
विराट कोहली, पूर्व कप्तान भारत
विराट के नाम रहा तीसरा दिन
अहमदाबाद टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रहा। वह आखिरी विकेट के रूप में 186 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने 241 गेंद पर अपना 28वां टेस्ट शतक पूरा किया।
इससे पहले टीम इंडिया ने चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन से आगे खेलना शुरू किया।
लेकिन टीम इंडिया ने अभी 20 ही रन जोड़े थे कि रवींद्र जडेजा के रूप में उसे दिन का पहला झटका लगा। उसके बाद कोहली ने केएस भरत के साथ 84 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 400 रन के करीब पहुंचा दिया। लेकिन 44 रन बनाकर भरत भी आउट हो गए।
अक्षर पटेल ने भी जड़ा अर्धशतक
अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ 162 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को बढ़त दिला दी। उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली। अक्षर को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। उनके आउट होते ही टीम इंडिया ने जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवाए और 571 रन बनाकर आउट हो गई।
Stumps on Day 4⃣ of the Fourth #INDvAUS Test!#TeamIndia 🇮🇳 88 runs ahead in the Final Test and Australia will res… t.co/QIDkbjZOnJ
— ANI (@ANI) Mar 12, 2023
