IND vs AUS 2nd T20 Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (India vs Australia) के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न (Melbourne) में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले कैनबरा में आयोजित हुए इस 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था। भारतीय पारी के सिर्फ 9.4 ओवर हुए थे जिसमें टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, तभी बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। अब आज सबकी नजरें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मेलबर्न के मैदान पर टिकी होंगी जहां दोनों टीमें दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेंगी। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। मेहमान टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच में टॉस किस टीम ने जीता है और क्या फैसला किया है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 टॉस
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस का समय (IND vs AUS Toss Time)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 1:15 बजे होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस की जगह (IND vs AUS Toss Venue)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस किसने जीता (IND vs AUS Toss Win Today)
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (India and Australia T20 Squads)
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5), नाथन एलिस और टिम डेविड।
