LIVE

IND Vs AUS Highlights: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, वनडे में नहीं हो पाया गिल का शुभ आरंभ

समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 19, 2025, 16:45 IST

IND Vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज मिचेल मार्श एंड कंपनी ने जीत के साथ किया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा।

IND Vs AUS Highlights: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, वनडे में नहीं हो पाया गिल का शुभ आरंभ
IND Vs AUS Highlights: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, वनडे में नहीं हो पाया गिल का शुभ आरंभ

IND Vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया के सामने 26 ओवर में 131 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर 21.1 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जीत के हीरो रहे कप्तान मिचेल मार्श जिन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले बारिश से प्रभावित 26-26 ओवर के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी ने 11 गेंद में 19 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल ओवेन, कुहनमैन और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के खास पल (IND vs AUS Match Highlights)

  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
  • भारत की ओर से हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में शामिल किए गए नितीश कुमार रेड्डी ने अपना वनडे डेब्यू किया।
  • रोहित शर्मा अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 8 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने।
  • 224 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए और स्टार्क का शिकार बने।
  • शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाथन एलिसा का शिकार बने और भारत ने 25 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया।
  • दो बार बारिश के खलल के कारण मुकाबला 35-35 ओवर का किया गया।
  • श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हो गए, 45 रन के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका
  • तीसरी बार बारिश के खलल के कारण मुकाबला 32-32 ओवर का कर दिया गया।
  • चौथी बार बारिश के खलल के बाद मुकाबला 26-26 ओवर का कर दिया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI)-

ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कूहनमैन, जोश हेजलवुड

OCT 19, 2025 16:40 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया के सामने 26 ओवर में 131 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
OCT 19, 2025 14:50 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया को मिला 131 रन का लक्ष्य

डकवर्थ लुईस के नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का लक्ष्य मिला है।
OCT 19, 2025 14:02 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: दोबारा मुकाबला शुरू

एक बार फिर मुकाबला शुरू हो गया है। अब भारत के पास केवल 10 ओवर बाकी है क्योंकि यह मुकाबला 26-26 ओवर का हो गया है।
OCT 19, 2025 13:55 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: एक बार फिर ओवर्स की कटौती की गई है

एक बार फिर ओवर की कटौती की गई है। अब यह मुकाबला महज 26-26 ओवर का रह गया है।
OCT 19, 2025 13:05 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: भारत के 50 रन पूरे

भारत ने 17वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। लेकिन इसके लिए उसे 4 विकेट गंवाने पड़े हैं। राहुल और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुकाबला अब 32-32 ओवर का है।
OCT 19, 2025 12:59 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: एक बार फिर 3 ओवर की हुई कटौती

बारिश के खलल के बाद मुकाबला शुरू तो हो गया है, लेकिन इस बार फिर 3 ओवर की कटौती कर दी गई है। अब मुकाबला 35-35 ओवर की जगह 32-32 ओवर का कर दिया गया।
OCT 19, 2025 12:30 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: अय्यर भी हुए आउट

50 रन के भीतर भारत को लगा चौथा झटका, 11 रन बनाकर आउट हुए अय्यर।
OCT 19, 2025 12:18 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: 35-35 ओवर का हुआ मुकाबला

यह मुकाबला अब 35 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया है। प्रत्येक गेंदबाज अधिकतम 7 ओवर फेंक सकेंगे। इनिंग ब्रेक 20 मिनट का होगा।
OCT 19, 2025 12:12 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: 35-35 ओवर का हुआ मुकाबला

लगातार दो बार बारिश के खलल के बीच मुकाबला 35-35 ओवर का कर दिया गया है। यह मुकाबला 12.20 बजे शुरू होगा।
OCT 19, 2025 11:15 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: बारिश रुकी, जल्द शुरू होगा मैच

बारिश रुक गई है और जल्द दोबारा मैच शुरू होने वाला है। टीम इंडिया 37 रन बना चुकी है। अय्यर और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
OCT 19, 2025 10:13 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: बारिश के कारण दोबारा रोका गया मैच

पहली बार 8.5 ओवर में खेल रोका गया था और अब एकबार फिर 11.5 ओवर में दोबारा खेल रोका गया है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। अय्यर 6 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 19, 2025 10:00 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है

बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू हो गया है, लेकिन एक ओवर की कटौती कर दी गई है। अब मुकाबला 49-49 ओवर का कर दिया गया है। भारत 3 विकेट खोकर मुश्किल में है।
OCT 19, 2025 09:45 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: बारिश के कारण रुका खेल

बारिश के कारण फिलहाल भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रोक दिया गया है। मैच रोके जाने तक भारत ने 8.5 ओवर में 25 रन के स्कोर पर अपना 3 विकेट खो दिया है। विराट, गिल और रोहित शर्मा आउट हो गए हैं।
OCT 19, 2025 09:41 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: कप्तान गिल भी हुए आउट

शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस तरह भारत ने 25 रन के स्कोर पर अपना टॉप-थ्री बल्लेबाज खो दिया है।
OCT 19, 2025 09:31 IST

IND Vs AUS 1st ODI, लाइव स्कोर: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत ने 21 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए और स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले रोहित 8 रन बनाकर आउट हुए थे।
OCT 19, 2025 09:19 IST

IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत ने 14 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 14 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हेजलवुड ने रेनशॉ के हाथों कैच करवाया। यह उनका 500वां मुकाबला था।
OCT 19, 2025 09:02 IST

IND vs AUS Live Score: 500वें मैच में सिंगल के साथ पारी की शुरुआत

रोहित शर्मा ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच की शुरुआत सिंगल के साथ की है। गिल के साथ वह पारी की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श अपना पहला ओवल डाल रहे हैं।
OCT 19, 2025 08:38 IST

IND vs AUS Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कूहनमैन, जोश हेजलवुड
OCT 19, 2025 08:34 IST

IND vs AUS Live Score: भारत की पहले बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर के साथ उतरी है। नितीश कुमार रेड्डी डेब्यू कर रहे हैं।
OCT 19, 2025 08:27 IST

IND vs AUS Live Score: आज के मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत आज के मैच में 3 तेज और दो स्पिन गेंदबाजी के विकल्प के साथ उतर सकती है। इसके अलावा टॉप थ्री में रोहित-गिल और विराट खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत का मिडिल ऑर्डर भी स्ट्रोंग है। मिडिल ऑर्डर में अय्यर, राहुल और रेड्डी जैसे खिलाड़ी होंगे। आज के मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर(उप-कप्तान) केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।