IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के दूसरे सेशन में भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जब पारी समाप्ति की घोषणा हुई तब वाशिंगटन सुंदर 52 और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के पहले विकेट के तौर पर कप्तान शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। 50वें मैच में पंत के पास शतक जड़ने का मौका था, लेकिन वो 81 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।
भारत-अफगानिस्तान (साभार-X)
इससे पहले केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा। राहुल ने 103 रन की पारी खेली, इसके अलावा साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 185 गेंद में 139 रन जोड़कर भारत को ठोस शुरुआत दी। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 67 रन देकर दो विकेट चटकाए। जियाउर्र रहमान ने 61 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
शनिवार को भारत के कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज जायसवाल (32 गेंद में 24 रन, पांच चौके) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह अपनी इस पारी को बड़ा नहीं बना पाए। जायसवाल को अफसार जजाई ने अपना शिकार बनाया।
भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन-केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन- सेद्दीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक,रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजाई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर्र रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।
