IND vs AFG Head To Head: जानिए अबतक कैसी रही है भारत और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत

India vs Afghanistan Head to Head, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। जानिए दोनों के बीच अबतक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में कैसी रही है भिड़ंत?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी सुपर-8 राउंड में भिड़ंत
  • सुपर-8 राउंड के ग्रुप-1 का है ये पहला मुकाबला
  • जानिए दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 में कैसी रहेगी भिड़ंत

IND vs AFG, Head to Head in T20 World Cup: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार को भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही है। लीग दौर में ग्रुप-ए में टीम इंडिया ने चार मैच में तीन में जीत दर्ज की जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं अफगानिस्तान की टीम ग्रुप सी में खेले चार मैच में से तीन में विजयी रही और एक मैच में उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

India vs Afghanistan Head to Head

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेडभारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड डिटेल्स
मैचIND vs AFG, T20 विश्व कप 2024
चरणसुपर-8 राउंड
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की तारीख20-06-42 (गुरुवार)
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच स्टेडियम का नामकिंग्सटन ओवल, बारबाडोस
ग्रुप स्टेज में भारत का प्रदर्शन3 जीत, 1 बारिश के कारण रद्द
ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान का प्रदर्शन3 जीत, 1 हार (वेस्टइंडीज के खिलाफ)
भारत बनाम अफगानिस्तान पिछले T20 विश्व कप मुकाबलेT20 विश्व कप में 4वीं भिड़ंत
भारत बनाम अफगानिस्तान पिछले T20 विश्व कप परिणामभारत ने 3 मैच जीते (2010 वेस्टइंडीज T20 विश्व कप शामिल है)
भारत बनाम अफगानिस्तान कुल T20 मुकाबले8 मैच: भारत - 7 जीत, अफगानिस्तान - 0 जीत, 1 रद्द
भारत vs अफगानिस्तान श्रृंखलाभारत ने 3 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती
भारत की तैयारीवेस्टइंडीज पहुँचने से पहले न्यूयॉर्क की तेज पिचों पर खेला
अफगानिस्तान की तैयारीवेस्टइंडीज में लीग मैच खेले, स्थानीय परिस्थितियों से परिचित
भारत बनाम अफगानिस्तान मुख्य बिंदु- अफगानिस्तान के पास विश्व स्तरीय स्पिनर हैं जो वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं<br> - भारत को परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लग सकता है

End of Feed