IND vs AFG 2nd T20I Match Timing Today 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा भारत दौरे पर मेहमान टीम ही मेजबान है। जबकि, टीम इंडिया अपने ही घर में मेहमान टीम के रूप में खेल रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज (IND vs AFG T20I Series 2026) का पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने आसानी से 7 विकेट से जीतते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दूसरे टी20 मैच में अपना पूरा जोर लगाकर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी, क्योंकि अगर भारत जीता तो सीरीज में वे अजेय बढ़त हासिल कर लेंगे। भारतीय टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं। जबकि, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान उनके सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran) हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच का समय
भारत-अफगानिस्तान के टी20 आंकड़ेः भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले जान लेते हैं कि आंकड़ों में किसका पलड़ा कितना भारी है। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 10 मुकाबले हो चुके हैं और दिलचस्प बात ये है कि अफगानिस्तान इनमें से एक भी मैच में भारत को नहीं हरा सका है। भारत ने 9 मैचों में अफगानिस्तान को हराया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 मैच कब है? (IND vs AFG 2nd T20 Match Date)
टीम इंडिया और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीट सीकीज का दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर (मंगलवार) को आयोजित होगा।
अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला किस मैदान पर होगा? (India vs Afghanistan 2nd T20 Match Venue)
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज दूसरा टी20 मैच देश की राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs AFG 2nd T20 Match Time)
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज होने वाला सीरीज का दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा।
टी20 सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें (India And Afghanistan T20 Squads)
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदजई और फजलहक फारूकी।
किन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें, क्या हो सकते हैं बदलाव? (Players To Watch Out For In IND vs AFG 2nd T20 Match)
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच में फैंस की नजरें कई खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। भारत की तरफ से इस मैच में एक बड़ा बदलाव हो सकता है, संजू सैमसन की जगह 15 वर्षीय आक्रामक ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को मौका मिल सकता है। इसके अलावा, गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर निगाहें रहेंगी। वहीं, भारतीय बल्लेबाजों में पिछले मैच में 32 गेंदों में 82 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अभिषक शर्मा (Abhishek Sharma), इशान किशन (Ishan Kishan), तिलक वर्मा (Tilak Varma), शिवम दुबे (Shivam Dube), ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel), कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा (Tilak Varma) से भी काफी आस रहने वाली है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भी दिल्ली में होने जा रहा है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां काफी उमस रहने वाली है जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहां अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। बारिश के भी आसार हैं लेकिन शायद इतनी तेज नहीं कि मैच पर ज्यादा इसका प्रभाव पड़ेगा।
