IND U19 vs AFG U19 Semi Final Match Highlights: अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में मात देकर लगातार छठी बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से होगी खिताबी भिड़त
IND U19 vs AFG U19 Second Semi Final Match Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को हरारे में खेले गए विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 10वीं बार और लगातार छठी बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
IND U19 vs AFG U9 Under 19 Mens World Cup Semi Final Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को हरारे में खेले गए विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 10वीं बार और लगातार छठी बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। अफगानिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर भारत के सामने जीत के लिए 311 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया ने ओवर में 41.1 हासिल कर लिया। पांच बार की चैंपियन भारत छठे खिताब के लिए 6 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद में 68, आरोन जॉर्ज ने 115(104), कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62(59), विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38(47) और वेदांत त्रिवेदी ने 5*(6) रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नूरस्तानी उमरजई ने 2 और वजीदुल्लाह जादरान ने एक विकेट अपने नाम किया। आरोन जॉर्ज को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अफगानिस्तान ने भारत के सामने अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में जीत के लिए 311 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल शिनोजादा(110) और उजैरुल्लाह नजाई(101) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया है। अंत में नजाई 101 (86) और अब्दुल अजीज 7 (3) रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए भारत को 311 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाज मैच में असहाय नजर आए और अफगान बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।
भारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच आज जिंबाब्वे के हरारे में अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले में दोनों की नजर जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री करने पर है। आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में अबतक अजेय है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सुपर सिक्स राउंड के आखिरी मुकाबले में पटखनी देकर सेमीफाइनल में एंट्री ग्रुप 2 में टॉप पर रहते हुए की थी। टीम इंडिया को ग्रुप दौर के तीन और सुपर सिक्स राउंड के दो मैच में जीत मिली। भारतीय टीम ने ग्रुप दौर में बांग्लादेश,न्यूजीलैंड और अमेरिका को मात दी थी। इसके बाद सुपर सिक्स दौर में उसने जिंबाब्वे और पाकिस्तान को पटखनी दी।
महबूब खान (Mahboob Khan)की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम को अंडर19 विश्व कप में अबतक खेले 4 मैच में 3 जीत और एक हार मिली है। ग्रुप दौर में अफगानिस्तान ने वेस्टइंड़ीज, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया को मात देकर सुपर सिक्स राउंड में एंट्री की थी। जहां उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और आयरलैंड के खिलाफ उसे जीत मिली। इसके साथ ही उसने ग्रुप 1 में दूसरे पायदान पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। बुधवार को हरारे के दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
ऐसी हैं अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए दोनों टीमें:
सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग-11 (India National under-19 cricket team Playing XI)
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 (Afghanistan National under-19 cricket team Playing XI)
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान और विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, वहीदुल्लाह जादरान।
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम (India National under-19 cricket team):
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।
अफगानिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम(Afghanistan National under-19 cricket team):
महबूब खान (कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, फैसल शिनोजादा, खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, उजैरुल्लाह नियाजई, अब्दुल अजीज, अकील खान, खातिर स्टानिकजई, नाजीफुल्लाह अमीरी, नूरिस्तानी उमरजई, रूहुल्लाह अरब, सलाम खान, वहीदुल्लाह जादरान, जैतुल्लाह शाहीन।
