IND Vs NAM T20 World Cup Match Highlights: भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदकर दर्ज की टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में किया पहले स्थान पर कब्जा
टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ आतिशी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया था लेकिन इसके बाद नामीबिया की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन तक पहुंच सकी। 19वें ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 61(24) रन की पारी ईशान किशन और 52(28) रन की पारी हार्दिक पांड्या ने खेली। इनके अलावा तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 23 और संजू सैमसन ने 22 रन की पारी खेली। नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कप्तान गेराल्ड इरास्मस ने लिए। इनके अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड स्कॉट्ज के खाते में एक-एक विकेट गया। पारी के अंतिम 2 ओवर में भारतीय टीम केवल 10 रन बना सकी और पांच विकेट गंवा दिए।
नामीबिया ने भारत के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम में बीमार अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन की और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की एंट्री हुई है।
भारत और नामीबिया की टीमों के बीच टी20 विश्व कप में आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। टीम इंडिया ने अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में की थी। नहीं नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान के बाद दूसरे पायदान पर है। वहीं नामीबिया की टीम चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले नामीबिया के खिलाफ अपने सारे पक्षों को आजमाना चाहेगी। अभिषेक शर्मा की तबीयत टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन को पारी का शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे उनकी नामीबिया के खिलाफ मैच में वापसी होगी। ऐसे में यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया की प्लेइंग-11:
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो
दोनों टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालन क्रूगर, डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जे जे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन।
Ind vs nam live score: हार्दिक पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच
नामीबिया के खिलाफ 93 रन के अंतर से भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।Ind vs nam live score: 116 रन पर ढही नामीबिया की पारी
नामीबिया की टीम भारत के खिलाफ जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 93 रन से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।Ind vs nam live score: 18 ओवर में नामीबिया ने बनाए 9 विकेट पर 116 रन
नामीबिया ने 18 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। जीत से भारतीय टीम एक कदम दूर है।Ind vs nam live score: हार्दिक ने दिए नामीबिया को दोहरे झटके
18वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने बेनार्ड स्कॉट्ज कोकैच और बेन शिकोंगो को एलबीडब्लू करके लगातार दो विकेट अपने नाम किए। नामीबिया ने 116 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने गंवाया सातवां विकेट
17वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने ट्रंपलमैन को बोल्ड करके सातवीं सफलता भारत को दिलाई। ट्रंपलमैन 6(16) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 111 के स्कोर पर सातवां विकेट नामीबिया ने गंवाया।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 16 ओवर में बनाए 110/6 रन
नामीबिया ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं।रुबेन ट्रंपलमैन 6 (15) और जेन ग्रीन 9 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 15 ओवर में बनाए 105/6 रन
नामीबिया ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन जीत के लिए 210 रन के पीछा करते हुए बना लिए हैं। जेन ग्रीन 8 और ट्रुपलमेन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 14 ओवर में बनाए 100/6 रन
नामीबिया ने जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। रुबेन ट्रुपलमैन 3 (5) और जेन ग्रीन 5 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: क्रूगर बने अक्षर का शिकार
नामीबिया को छठा झटका 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रूगर के रूप में लगा। क्रूगर का जसप्रीत बुमराह ने शानदार कैच लपका। क्रूगर 5 (10) रन बना सके।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 10 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 88 रन
नामीबिया ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। इरास्मस 18(10) और ग्रीन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: वरुण ने बिखेरी जेजे स्मिट की गिल्लियां
वरुण चक्रवर्ती ने दसवें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए जेजे स्मिट को बोल्ड कर दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 86 रन पर नामीबिया को चौथा झटका लगा। कप्तान इरास्मस 17 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: वरुण ने किया लोफ्टी इटन का शिकार
वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लोफ्टी इटन को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। लोफ्टी इटन 13 (13) रन बना सके। 86 के स्कोर पर तीसरा झटका नामीबिया को लगा।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 9 ओवर में बनाए 85 रन
नामीबिया ने जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 85 रन बना लिए हैं। गेराल्ड इरास्मस 17 (9) और लॉफ्टी इटन 13 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 8 ओवर में बनाए 71 रन
नामीबिया ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। लोफ्टी इटोन 12 (11) और गेराल्ड इरास्मस 3 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने किया स्टीनकैंप का शिकार
आठवें ओवर की पहली गेंद पर स्टीन कैंप को शानदार गुगली पर बोल्ड करके नामीबिया को दूसरा झटका दिया। स्टीनकैंप 29 (20) रन बना सके।Ind vs nam live score: नामीबिया ने 7 ओवर में बनाए 67 रन
नामीबिया ने जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने पॉवरप्ले में बनाए 57/1 रन
नामीबिया ने पॉवरप्ले में एक विकेट विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। लॉरेन स्टीनकैंप 29 (16) और जेन निकोल लॉफ्टी इटोन 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: तीसरे ओवर में बनें 13 रन
तीसरा ओवर हार्दिक पांड्या ने किया। इस ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगा। फ्राइलिंक 12 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टीनकैंप 6 गेंद पर 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नामीबिया ने 23 रन बना लिए हैं।Ind vs nam live score: दूसरे छोर से गेंदबाजी करने आए अर्शदीप
भारत के लिए दूसरे छोर से गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए हैं।Ind vs nam live score: नामीबिया ने एक ओवर में बनाए 2 रन
नामीबिया ने एक ओवर में जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 रन बना लिए हैं। लॉरेन स्टीनकैंप 1(1) और जेन फ्राइलिंक 1(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा नामीबिया
भारत के खिलाफ जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने नामीबिया की टीम उतरी है। लॉरेन स्टीनकैंप और जेन फ्राइलिंक ने पारी की शुरुआत की है। भारत के लिए गेंदबाजी का आगाज हार्दिक पांड्या ने किया है।Ind vs nam live score: नामीबिया को मिला 210 रन का लक्ष्य
भारत को जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य मिला है।Ind vs nam live score: भारत ने बनाए 9 विकेट पर 209 रन
भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। पारी की अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। उन्होंने 2(2) रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती एक रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए नामीबिया को 210 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।Ind vs nam live score: रिंकू सिंह बने स्मिट का शिकार, भारत को लगा आठवां झटका
भारतीय टीम को आठवां झटका रिंकू सिंह के रूप में पारी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। रिंकू सिंह 1 (6) रन बनाकर पवेलियन लौटे।Ind vs nam live score: भारत ने 19 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 206 रन
भारत ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 1 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने वरुण चक्रवर्ती आए हैं।Ind vs nam live score: बोल्ड हुए अक्षर पटेल
नामीबिया के कप्तान इरास्मस ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल को बोल्ड करके भारत को सातवां झटका दिया। अक्षर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।Ind vs nam live score: रन आउट हुए शिवम दुबे, भारत को लगा झठा झटका
शिवन दुबे 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह के साथ गलत फहमी की वजह से रन आउट हो गए। उन्होंने 23 (16) रन की पारी खेली। लगातार दो गेंद पर भारत ने दो विकेट गंवाए।Ind vs nam live score: हार्दिक बने इरास्मस का शिकार
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या का शानदार रिले कैच बाउंड्री पर सबस्टीट्यूट फील्डर ने लपका। हार्दिक 52 (28) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े। 205 के स्कोर पर भारत को पाचंवां झटका लगा।Ind vs nam live score: हार्दिक ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और अपना अर्धशतक पूरा करके टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया।Ind vs nam live score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 199 रन
भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। हार्दिक 46(26) और 23(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: भारत ने 17 ओवर में बनाए 190 रन
भारत ने नामीबिया के खिलाफ 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 43 (23) और शिवम दुबे 17 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। रुबेन ट्रुपलमैन ने इस ओवर में सटीक गेंदबाजी करते हुए केवल 6 रन दिए।Ind vs nam live score: भारत ने 16 ओवर में बनाए 184 रन
भारतीय टीम ने 16 ओवर में नामीबिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 41 (20) और शिवम दुबे 14 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: 15वें ओवर में हार्दिक-शिवम ने बटोरे 24 रन
पारी के 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने बेर्नार्ड स्कॉट्ज के स्पेल के आखिरी ओवर में 24 रन जड़ दिए। इस ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने एक एक छक्का जड़ा और टीम को 15 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन तक पहुंचा दिया।Ind vs nam live score: 150 रन के पार पहुंचा भारत
भारत ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉट्ज के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर भारत को 150 रन के पार पहुंचा दिया।Ind vs nam live score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 144 रन
भारत ने नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 15 (11) और शिवम दुबे 6(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 134 रन
भारत ने नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 10(9) और शिवम दुबे 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: तिलक बने इरास्मस का शिकार, भारत को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम को चौथा झटका 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा के रूप में लगा। इरास्मस के गेंद पर जेजे स्मिट के हाथों लपके गए। तिलक ने 25 (21) रन बनाए। 124 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने शिवम दुबे आए हैं। भारत ने 12 ओवर में 124 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।Ind vs nam live score: बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या
सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या उतरे हैं। भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 1 (4) और तिलक वर्मा 24 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nam live score: भारत को लगा तीसरा झटका, सूर्या आउट
सूर्यकुमार यादव 11वें ओवर की पहली गेंद पर बर्नार्ड स्कॉट्ज की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। भारत को इसी के साथ तीसरा झटका लगा। सूर्या 12 (13) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 120 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा।Ind vs nam live score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 120 रन
भारत ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 12 (12) और तिलक वर्मा 23 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।AFG vs BAN Test: हसन महमूद ने पहली टेस्ट हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, UAE में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
‘मोहम्मद शमी भी पीछे-पीछे आ रहे हैं’, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने तेज गेंदबाज की वापसी का दिया बड़ा संकेत
ISL 2026-27: बेंगलुरु FC ने SC दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया
बांग्लादेश को लेकर क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमें डरा दिया था'
IND vs WI, 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला आज, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
