LIVEIND Vs ENG Highlights: रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, मैच के साथ सीरीज भी हारा भारत
IND Vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम ने 27 रनों से गंवा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। इस मैच में लगाया गया रोहित शर्मा का शानदार शतक बेकार गया।

IND Vs ENG Highlights: रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, मैच के साथ सीरीज भी हारा भारत
IND Vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले को 27 रनों से जीतकर इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। सीरीज का पहला मैच इंडिया ने जीता था, वहीं दूसरा और तीसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली। का टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद बेन डकेट की शानदार सेंचुरी और जैकब बेथेल के 91 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया और भारत को जीत के लिए 388 रनों का टारगेट दिया।
भारत ने की थी शानदार शुरुआत
इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। भारत के दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। टीम के इसी स्कोर पर गिल 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया।
रोहित शर्मा का शतक गया बेकार
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में किसी भारतीय द्वारा पहला शतक लगाया और 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के की मदद से 138 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर पर कोहली भी तेजी से रन बना रहे थे। दोनों ने टीम का स्कोर 260 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर लग रहा था कि भारतीय टीम मैच जीत सकती है। तभी रोहित शर्मा आउट हो गए और फिर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। आखिरकार विराट कोहली भी 77 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया 27 रनों से मैच हार गई।
यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
IND Vs ENG Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हारा भारत
तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी। इसके साथ टीम इंडिया 27 रनों से मैच हार गई। इस मैच को हारते ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से गंवा दिया।
IND Vs ENG Live Score: भारत की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म
विराट कोहली के आउट होते ही भारत की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। उन्होंने 74 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लॉर्ड्स के दर्शकों ने खड़े होकर कोहली को विदाई दी। अब भारत को जीत के लिए 4 ओवर मों 69 रन चाहिए।
IND Vs ENG Live Score: विराट कोहली आउट होकर लौटे पवेलियन
सैम करन की गेंद पर विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उनका कैच हैरी ब्रूक ने पकड़ा। कोहली लॉर्ड्स की भीड़ की तालियों के बीच पवेलियन लौटे। शायद ये आखिरी बार है जब कोहली इस ऐतिहासिक मैदान पर बैटिंग कर रहे हों। कोहली ने करन की गेंद को लेग साइड में पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और सीधा हवा में ऊपर चली गई। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े ब्रूक ने आसानी से कैच लपक लिया।
IND Vs ENG Live Score: भारत को 5 ओवर में चाहिए 74 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 45 ओवर में चार विकेट खोकर 314 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 5 ओवरों में 74 रनों की जरूरत है।
IND Vs ENG Live Score: भारत का चौथा विकेट भी आउट
सैम करन की गेंद पर श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। श्रेयस अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। इसके साथ ही भारत ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया है। अब भारत को 6 ओवर में जीत के लिए 84 रनों की जरूरत है। टीम इंडिया की गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही है। जरूरी रन रेट 13 रन प्रति ओवर पहुंच गया था और अय्यर को तेजी से रन बनाने थे।
IND Vs ENG Live Score: भारतीय पारी के 300 रन हुए पूरे
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 43 ओवर में दो विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 7 ओवरों में 88 रनों की जरूरत है। विराट कोहली 63 और ईशान किशन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत को 48 गेंदों में चाहिए 93 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 42 ओवर में दो विकेट खोकर 295 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 8 ओवरों में 93 रनों की जरूरत है। विराट कोहली ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।
IND Vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 35 ओवर में 232 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 35 ओवर में एक विकेट खोकर 232 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 15 ओवरों में 156 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 121 और विराट कोहली 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 33 ओवर में 218 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 33 ओवर में एक विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 17 ओवरों में 170 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 109 और विराट कोहली 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ 39 साल और 80 दिन की उम्र में शतक लगाकर रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। सिर्फ लॉर्ड्स ही नहीं, रोहित भारत के लिए सभी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ 2012 में अपना आखिरी वनडे शतक लगाया था। रोहित ने सचिन का वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
IND Vs ENG Live Score: लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है। वो लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले लॉर्ड्स में किसी भारतीय का सबसे बड़ा वनडे स्कोर सौरव गांगुली के नाम था। गांगुली ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाए थे। रोहित ने 20 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IND Vs ENG Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ी तूफानी सेंचुरी
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने अपना तूफानी शतक पूरा किया है। इसके साथ ही भारत ने 31 ओवर में एक विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 19 ओवरों में 182 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 102 और विराट कोहली 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 216 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 28 ओवर में एक विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 22 ओवरों में 216 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 79 और विराट कोहली 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत के कप्तान शुभमन गिल हुए आउट
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। शुभमन गिल भारत के कुल स्कोर 147 रन पर आउट हो गए हैं। गिल को 77 रन के निजी स्कोर पर आदिल रशीद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
IND Vs ENG Live Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 253 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 23 ओवर में बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 37 ओवरों में 253 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 58 और शुभमन गिल 75 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: आखिरकार रोहित शर्मा ने लगाई हाफ सेंचुरी
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरकार रोहित शर्मा ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। एटकिंसन की गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की 63वीं फिफ्टी है। रोहित स्टंप के पार गए और फुल लेंथ गेंद को जल्दी भांप लिया। फिर से फाइन लेग के ऊपर स्कूप शॉट खेलकर फिफ्टी पूरी की। बल्ला उठाकर भीड़ का अभिवादन किया, दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी पारी की तारीफ की।
IND Vs ENG Live Score: रोहित और गिल ने की 100 रनों की साझेदारी
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित शर्मा 41 और शुभमन गिल 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 292 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 17 ओवर में बिना विकेट खोए 96 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 33 ओवरों में 292 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 38 और शुभमन गिल 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत को अब जीत के लिए चाहिए 300 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 89 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। रोहित शर्मा 36 और शुभमन गिल 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 14 ओवर में 81 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 14 ओवर में बिना विकेट खोए 81 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अब तूफानी बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। रोहित शर्मा 36 और शुभमन गिल 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।