Ind A vs Aus A Highlights: केएल राहुल का खराब प्रदर्शन बदस्तूर जारी, फिर चरमराया इंडिया-ए का टॉप ऑर्डर

इंडिया ए के लिए खेल रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों का ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भी लगातार जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

मेलबर्न: केएल राहुल का खराब प्रदर्शन जारी रहा जबकि शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज भी तेज और उछाल लेती पिच पर संघर्ष करते नजर आए, जिससे भारत ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 73 रन बनाकर बैकफुट पर चली गई।

KL Rahul

केएल राहुल (साभार BCCI)

राहुल और ईश्वरन दोनों रहे नाकाम

रोहित शर्मा अगर 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल होने के एक दावेदार हैं लेकिन भारत ए की तरफ से वह दोनों पारियों में केवल 14 रन बना पाए। राहुल दूसरी पारी में 10 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज के एक अन्य दावेदार अभिमन्यु ईश्वरन भी मूव करती गेंदों पर संघर्ष करते नजर आए जबकि अन्य बल्लेबाजों का भी यही हाल रहा। भारत ए की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है जबकि उसे केवल 11 रन की बढ़त हासिल है।

End of Feed