IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए...वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इमरान ने बताया जीत का अनोखा फॉर्मूला

IND vs PAK: पाकिस्तान को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के खिलाफ हार के बाद अपने ही टीम की चुटकी ली है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए पाकिस्तान टीम को अनोखी सलाह दी है।

IND vs PAK: क्रिकेटर से राजनेता बने और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए उन्हें सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतराना चाहिए। दुबई में चल रहे एशिया कप में भारत द्वारा पाकिस्तान को दो मैचों में आसानी से हराने के बाद इमरान ने यह व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है।

india vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान (साभार-ACC)

पूर्व प्रधानमंत्री की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि इमरान ने सुझाव दिया है कि भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच जीतने का एकमात्र तरीका यह है कि सेना प्रमुख जनरल मुनीर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नकवी सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करें, जबकि अंपायर पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा और पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा हों।

End of Feed