IND vs NZ ODI Series: अगर फिटनेस टेस्ट में फेल हुए श्रेयस अय्यर, तो कौन लेगा वनडे टीम में उनकी जगह?

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए उपकप्तान श्रेयस अय्यर अगर अपनी फिटनेस साबित करने में नाकाम रहे तो उनकी जगह किसे मिलेगा मौका?

मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी, 2026 को होने जा रहा है। सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने वाले टीम के नए उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है। अय्यर को टीम में सशर्त जगह दी गई है। उनका मैदान पर उतरना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर है। अगर अय्यर फिटनेस साबित करने में नाकाम रहते हैं तो टीम में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं अय्यर की गैरमौजूदगी में किस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह?

Shreyas Iyer

सिडनी में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर जाते श्रेयस अय्यर

मैदान पर 100 ओवर रहने पर है संशय

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर वडोदरा में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध रहेंगे। बीसीसीआई के सूत्र ने क्रिकबज को बताया,'वो(श्रेयस) पहले मैच में 99 प्रतिशत उपलब्ध रहेंगे। सीओए को एक प्रतिशत शंका है कि वो 100 ओवर तक मैदान पर बने रहेंगे या नहीं। इस बात का आकलन विजय हजारी ट्रॉफी के मुकाबले में हो जाएगा। अय्यर 5 जनवरी को जयपुर में मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। वो हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे।

End of Feed