क्रिकेट

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने किया कप्तान के नाम का ऐलान, सात बार की वर्ल्ड चैंपियन के हाथ आई कमान

यूपी वॉरियर्स ने मेग लैनिंग को विमेंस प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए अपनी टीम का नया कप्तान चुना है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को वो लगातार तीन बार फाइनल तक पहुंचा चुकी हैं।

Image

यूपी वॉरियर्स की नई कप्तान मेग लैनिंग (फोटो क्रेडिट up warriorz X)

मुंबई: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को नौ जनवरी से शुरू होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से पहले रविवार को यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया। यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के पहले तीन सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं और उन्होंने टीम को तीनों बार फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा।

फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा,''कैप्री स्पोर्ट्स की यूपी वॉरियर्स ने 2026 डब्ल्यूपीएल सत्र से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है।' यूपी वॉरियर्स ने लैनिंग को नीलामी में 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था। एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर वह सात बार विश्व कप जीत चुकी हैं जिसमें दो वनडे खिताब और पांच टी20 खिताब शामिल हैं।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सहायक कोच अभिषेक नायर अब यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच हैं। उन्होंने कहा,'मेग का अनुभव उन्हें एक कप्तान के तौर पर सबसे अलग बनाता है।' इस साल डब्ल्यूपीएल दो चरणों में होगा जिसमें पहला चरण नवी मुंबई में नौ से 17 जनवरी तक और दूसरा वडोदरा में 19 जनवरी से पांच फरवरी तक चलेगा।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article