WTC Points Table: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 28, 2023, 09:23 PM IST

ICC World Test Championship Points Table: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम की पारी और 32 रन के अंतर से हार के बाद जानिए कैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की प्वाइंट्स टेबल का हाल?

सेंचुरियन: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 32 रन के अंतर से हार मिली। भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के पेस अटैक का सामना नहीं कर सकी। पहली पारी में भारतीय टीम 245 रन बनाकर आउट हुई। केएल राहुल(101) के अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। इसके बाद द. अफ्रीका ने 408 रन बनाकर भारतीय टीम पर पहली पारी में 165 रन की बढ़त हासिल की और टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेजा। ऐसे में टीम इंडिया फिर पिच पर नहीं टिक पाई। इस बार विराट 76 रन बना सके। भारत के 9 बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को भी नहीं छू सके। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का द. अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया।

IND vs SA

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल

पांचवें पायदान पर खिसकी टीम इंडिया

भारतीय टीम की यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सायकल की यह दूसरी सीरीज थी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज 1-0 से जीती थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर खिसक गई है। टीम इंडिया के खाते में 3 मैच में 1 जीत एक हार और एक ड्रा के साथ कुल 16 अंक हैं। 44.44 जीत प्रतिशत के साथ वह पांचवें पायदान पर काबिज हो गई है।

End of Feed