World Cup 2023: मिचेल सेंटनर ने हवा में उछलकर लपका बेहतरीन कैच, बल्लेबाज भी हैरान, देखें वीडियो

Mitchell Santner one hand catch: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अपनी गेंदबाजी से सभी को मुरीद बनाने वाले मिचेल सेंटनर ने फील्डिंग में भी जलवा बिखेरा है।

Mitchell Santner one hand catch: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से मात दे दी। मैच में कीवियों की बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी शानदार रही। टीम के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका जिसे हर कोई देखता रह गया।

Mitchell Santner amazing catch

मिचेल सेंटनर कैच

मैच में 289 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने इब्राहिम जादरान के रुप में दूसरा विकेट गंवाया। सांतवे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की अच्छी लेंथ पर पिच की गई और लेग स्टंप की ओर झुकी हुई गेंद पर इब्राहिम जादरान ने पुल खेलने का प्रयास किया, लेकिन वे टाइमिंग मिस कर गए और बॉल बल्ले के किनारे से लग कर स्क्वेयर लेग के फील्डर की ओर चली गई।

End of Feed