India vs New Zealand ,IND vs NZ ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ये टूर्नामेंट में पांचवां मैच है। दोनों ने विश्व कप 2023 में अबतक खेले 4 मैच में से सभी विश्व कप जीतने में सफल रही हैं। न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से अंक तालिका में पहले और टीम इंडिया दूसरे पायदान पर काबिज हैं। दोनों के खाते में आठ-आठ अंक हैं। इस मुकाबले में दोनों में से किसी एक टीम का विजय रथ रुकेगा और जो टीम पहले नंबर पर पहुंचेगी वो लंबे समय तक अंक तालिका में सिरमौर बनी रहेगी। इस लिहाज से इस मुकाबले की अहमियत और बढ़ जाती है। जानिए इस मैच में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
कीवी टीम नहीं करेगी कोई बदलाव
कीवी टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन बांए हाथ का अंगूठा टूटने की वजह से भारत के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे। कीवी टीम पिछले मैच में भी विलियमसन के बगैर खेली थी और जीत हासिल करने में सफल रही थी। ऐसे में उस प्लेइंग-11 में न्यूजीलैंड शायद ही कोई बदलाव भारतीय टीम के मद्देनजर करे।
हार्दिक पांड्या की जगह किसे मिलेगा मौका?
भारतीय टीम के सामने कीवी टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि हार्दिक पांड्या की जगह पर कौन खेलेगा? हार्दिक एड़ी की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ तौर पर जवाब नहीं दिया कि हार्दिक की जगह कौन खेलेगा। लेकिन उन्होंने विकल्प जरूर गिना दिए। हार्दिक की जगह अगर शार्दुल ठाकुर को रखा जाता है। तो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन में से किसी एक को एकादश में शामिल किया जा सकता है। हालांकि शमी भी इस रेस में शामिल हैं लेकिन पूरी तस्वीर रविवार मैच से पहले ही सामने आएगी।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11 (New Zealand Predicted Playing XI):
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत की संभावित प्लेइंग 11 (India Predicted Playing XI):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
