INDW vs PAKW: भारत-पाकिस्तान विश्व कप मुकाबले में टॉस पर हुआ विवाद, मैच रैफरी से हुई बड़ी गलती

IND W vs PAK W Toss Controversy: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 के खेले गए मुकाबले के दौरान मैच रेफरी ने बड़ी गलती करते हुए पाकिस्तान को टॉस विजेता घोषित कर दिया जबकि सिक्का भारत के पक्ष में गिरा था। जानिए क्या है पूरा मामला?

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महिला विश्व कप मुकाबले के टॉस के दौरान मैच रेफरी शांड्रे फ्रिट्ज से गलती हो गई। इस गलती की वजह से उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को टॉस विजेता घोषित कर दिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और सना ने ‘टेल्स’ कहा लेकिन फ्रिट्ज़ ने सुनने में गलती की और इसे ‘हेड्स’ समझ लिया। फिर प्रेजेंटर मेल जोन्स ने भी उन्हें टॉस विजेता घोषित किया।

India Women vs Pakistan Women Toss Controversy

भारत बनाम पाकिस्तान

हरमनप्रीत ने जीता टॉस, पाकिस्तान को माना विजेता

सिक्का ‘हेड्स अप’ गिरा लेकिन टॉस का विजेता पाकिस्तान को माना गया जिससे उन्होंने बादलों से भरे आसमान में पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। हरमनप्रीत ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पाकिस्तानी कप्तान के बाद जोन्स से बात करने के लिए उनके पास गईं। उन्होंने सना से हाथ नहीं मिलाया। एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक की नीति अपनाई थी। उसी नीति का पालन महिला टीम ने भी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ विश्व कप 2025 के दौरान किया।

End of Feed