ICC Test Ranking: ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान, जानिए कैसा है भारतीय खिलाड़ियों का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 05:21 PM IST

ICC Test Ranking: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान हो गया है। भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच और वेस्टइंडीज द्वारा ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में शिकस्त देने के बाद से इन रैंकिंग्स का सभी को इंतजार था। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इन रैंकिंग्स में सबसे अच्छी खबर फिलहाल ये रही है कि रविचंद्रन अश्विन ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग का ऐलान
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद था रैंकिंग का इंतजार
  • रविचंद्रन अश्विन ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा

ICC Test Ranking: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की ओर से जारी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि हमवतन जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में भारत की 28 रन की हार के दौरान अश्विन ने मैच में छह विकेट झटके थे। उनके नाम 853 रेटिंग अंक हैं। तेज गेंदबाज बुमराह ने भी इस मैच में छह विकेट चटकाये थे जिससे वह चौथे स्थान पर पहुंच गये।

Ravichandran Ashwin Lead the Chart In ICC Test Rankings

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार (AP)

गेंदबाजी तालिका में शीर्ष 10 में तीसरे भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा है, जो छठे नंबर पर हैं। टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा शीर्ष पर हैं। हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट चौथे स्थान पर पहुंच गये है। वह अगर गेंद से अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहे तो इस सूची में शीर्ष तीन स्थान पर काबिज खिलाड़ियों (जडेजा, अश्विन और शाकिब अल हसन) को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

End of Feed