ICC Test Ranking: ताजा टेस्ट रैंकिंग का हुआ ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई छलांग

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 14, 2023, 03:49 PM IST

Latest ICC Test ranking: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान हो गया है। इसमें दो भारतीय खिलाड़ियों ने छलांग लगाई है। लंबे समय बाद वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इन रैंकिंग्स में आगे बढ़े हैं। वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर बरकरार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग का ऐलान
  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद पहली बार अपडेट
  • भारत के तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ICC Test Rankings: भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 37वें जबकि शारदुल ठाकुर 94वें स्थान पर पहुंच गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाने के बावजूद अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं।

Latest ICC Test Rankings

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (AP)

विशेष उपलब्धि के तहत ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं। मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि द ओवल में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में जीत के दौरान शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड अगले दो स्थान पर हैं।

End of Feed