
रिचा घोष और टीम की अन्य खिलाड़ी। (फोटो-BCCI Women Twitter)
रिचा टॉप-20 में पहुंचने वाली पांवचीं भारतीय
महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 और इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन की नाबाद पारियों ने रिचा को करियर के सर्वश्रेष्ठ 20वें स्थान पर पहुंचा दिया। वह स्मृति मंधाना (तीसरे), शेफाली वर्मा (10वें), जेमिमा रोड्रिग्स (12वें) और हरमनप्रीत कौर (13वें) के बाद शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर और पाकिस्तान की मुनीबा अली करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने वाली अन्य बल्लेबाज हैं। पार्ल में श्रीलंका के खिलाफ मैच विजयी 66 रन की पारी खेलने वाली केर 16वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मुनीबा टी20 शतक लगाने वाली अपने देश की पहली महिला बनने के बाद 10 स्थान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 64वें स्थान पर पहुंच गई हैं।