क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बड़ा अपमान, जानिए इयान हीली ने ऐसा क्या कह दिया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 21, 2023, 06:08 PM IST

IND vs AUS, Ian Healy on Pat Cummins: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने तीन दिन के अंदर ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज के अब तक के मुकाबलों के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के निशाने पर सबसे ज्यादा जो खिलाड़ी रहा है, वो हैं कप्तान पैट कमिंस। अब इयान हीली ने बड़ा बयान दे दिया है।

Image

पैट कमिंस की आलोचनाओं का सिलसिला जारी (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2023
  • पैट कमिंस की जमकर हो रही है आलोचना
  • अब पूर्व दिग्गज इयान हीली ने दिया कड़ा बयान

India vs Australia, Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन के अंदर शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने के इरादों पर पानी फेर दिया। अब भारत के पास 2-0 की बढ़त है और अगले टेस्ट में भारत सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में अब तक जिस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सबसे ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, वो हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने पैट कमिंस को लेकर बड़ी बात कह डाली है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर इयान हीली का कहना है कि उन्होंने महसूस किया कि कमिंस ने दूसरी पारी में ‘मानसिक शक्ति’ खो दी जिससे दूसरी पारी में सही क्षेत्ररक्षण नहीं लगा पाए। इयान हीली ने कहा, "फिर मानसिक तनाव जिसके कारण वो (कमिंस) सही फील्डिंग नहीं लगा पाया।" हीली न आगे कहा, "बल्ले के चारों तरफ कैच लेने वाले अधिक फील्डर लगाने के बजाय उसने बाउंड्री पर फील्डर लगाए थे। इसके (गेंदबाजी में बदलाव) बारे में सोचने के लिए दिमाग की बहुत शक्ति की जरूरत होती है।"

गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने भी पैट कमिंस को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बॉर्डर का कहना है कि पैट कमिंस दिल्ली टेस्ट में सभी खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवा रहे थे लेकिन एक समय ऐसा आया जब वो भूल गए कि वो खुद भी एक गेंदबाज हैं और वो भी गेंदबाजी कर सकते हैं।

भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में महज 113 रन के स्कोर पर समेट दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम को 115 रनों का लक्ष्य मिला था और भारत ने दूसरी पारी में इस लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट गंवाते हुए हासिल कर लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article