पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC ने दी 'डबल' सजा, कप्तान बाबर आजम ने अपराध स्वीकार किया

Pakistan Cricket Team Penalised: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा शुरुआत से ही खराब रहा और टेस्ट सीरीज खत्म होते-होते ये और भी खराब होता चला गया। उन्होंने ना सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक ढंग से 0-3 से क्लीन स्वीप झेला, बल्कि अब आईसीसी ने भी उनके लिए डबल सजा सुना दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा 2026
  • 0-3 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाक को डबल झटका
  • ICC ने मैच फीस के साथ WTC अंक भी काटे

ENG vs PAK: बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तान पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 11 अंक काटे गए हैं। आईसीसी के अनुसार, एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगले ने यह सजा तब सुनाई जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान टीम निर्धारित लक्ष्य से 11 ओवर पीछे पाई गई।

Pakistan Cricket Team Fined By ICC And WTC Points Deducted

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस टेस्ट सीरीज को भूल नहीं पाएगी

खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है) के अनुसार, टीम द्वारा निर्धारित समय के भीतर न फेंके गए प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें अधिकतम जुर्माना मैच फीस के 50 प्रतिशत तक सीमित होता है।

End of Feed