श्रेयस अय्यर ने मचाया श्रीलंका के खिलाफ कोहराम, की छक्कों की बारिश, शतक से चूके

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 2, 2023, 11:00 PM IST

श्रेयस अय्यर अपने खराब फॉर्म से गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उबरकर शानदार वापसी करने में सफल रहे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ छक्कों से सजी आतिशी पारी खेली।

मुंबई: विश्व कप 2023 में फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर ने अपने घरेलू मैदान में शानदार अंदाज में वापसी की। श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अय्यर ने चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 82 रन जड़ दिए। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। अय्यर दुर्भाग्यशाली रहे और वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ने से चूक गए। अय्यर को दिलशान मधुशंका ने महीष तीक्ष्णा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजी।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

36 गेंद में अय्यर ने जड़ा आतिशी पचासा

अय्यर जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 196 रन हो गया था। इस स्टेज का अय्यर ने पूरा फायदा उठाया और शुरुआत में ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। अय्यर ने 36 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वो तेजी से शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन छक्का जड़ने की उनकी कोशिश नाकाम रही लेकिन वो टीम को 300 रन के पार पहुंचाकर पवेलियन वापस लौटे।

End of Feed