मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान में किंग कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 4 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हो गए, लेकिन पिछले कुछ मैच की तरह विराट ने मोर्चा संभाला और 50 गेंद पर अपने वनडे करियर का 70वां अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने अपवी पारी में 8 चौके जड़े।
सचिन के रिकॉर्ड से चूके विराट
विराट जिस लय में दिखाई दे रहे थे उसको देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वह आज सचिन के सामने उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और एक बार फिर वह अपने 49वें शतक से 12 रन दूर रह गए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने पाथुम निसांका के हाथो कैच करवाया। कोहली ने 94 गेंद में 88 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए।
