Champions Trophy 2025: इंग्लैंड की टीम में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, पाकिस्तान से नाता रखने वाले गेंदबाज की एंट्री

England ICC Champions trophy 2025 Squad: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह रेहान अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

England ICC Champions trophy 2025 Squad: इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स पैर की अंगुली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की कि 29 वर्षीय कार्स लंदन लौटेंगे, जहां उनकी चोट की आगे जांच की जाएगी।

England cricket team ap

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

कार्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में हिस्सा लिया था, लेकिन उनकी बाईं पैर की अंगुली की पुरानी चोट फिर से उभर आई, जिसके चलते उन्हें सोमवार के अभ्यास सत्र में भी भाग लेने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के कारण दबाव में है, और अब अफगानिस्तान के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाला मुकाबला उनके सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए करो या मरो जैसा बन गया है।

End of Feed