Champions Trophy 2025: क्या चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान की टीम? रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी

Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Prediction: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में किया जा रहा है। ऐसे में क्या मोहम्मद रिजवान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी कि नही आइए जानते हैं।

Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Prediction: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण और घरेलू परिस्थितियों में खेलने से मेजबान पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर सकता है, भले ही उसे सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की कमी खलेगी।गत चैंपियन पाकिस्तान ने हाल में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन वनडे श्रृंखलाएं जीती जिससे वह आत्मविश्वास के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगा।

Pakistan cricket team pcb

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- PCB)

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि 'मेरा मानना है कि पाकिस्तान इस तरह की टीम है जिसने पिछले छह से आठ महीनों में सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है विशेष कर दक्षिण अफ्रीका में उसका प्रदर्शन बेहतरीन था।'पाकिस्तान की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य अयूब चोटिल होने के कारण इस प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे लेकिन शास्त्री का मानना है कि इसके बावजूद उसकी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।

End of Feed