LIVE
आज होगा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे आगरकर और रोहित, देखें पल-पल की अपडेट
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का सभी को बेसब्री से इंतजार है। शनिवार को टीम का ऐलान हो सकता है। आइए जानते हैं स्क्वॉड अनाउंसमेंट से जुड़ी पल-पल की अपडेट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बिगुल बज चुका है और सभी टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होगी खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाने वाला है। पाकिस्तान और दुबई में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 8 में से 6 टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है लेकिन भारत और पाकिस्तान की टीम का इंतजार जारी है। भारतीय टीम का स्क्वॉड आज जारी हो सकता है। इसमें किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और क्या है लेटेस्ट
अपडेट आइए जानते हैं टीम के जारी होने के लेकर पल-पल की जानकारी
'भारत का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल (Team India Champions Trophy 2025 Schedule)
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- 23 फरवरी 2025 - भारत बनाम पाकिस्तान
- 2 मार्च 2025 - भारत बनाम न्यूजीलैंड
भारतीय टीम का संभावित स्क्वॉड (Team India predicted squad for Champions Trophy 2025)
शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।
JAN 18, 2025 00:08 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: आज होगा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान
मुंबई में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा। चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर और रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
JAN 17, 2025 22:45 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: रोहित भी होंगे पीसी में मौजूद
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के ऐलान के बाद प्रेस कॉन्फेंस में अजीत आगरकर के साथ रोहित शर्मा भी आ सकते हैं।
JAN 17, 2025 21:19 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: शनिवार दोपहर को प्रेस को संबोधित करेंगे अजीत आगरकर
अजीत आगरकर शनिवार दोपहर 12 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे। इससे पहले या प्रेस कॉन्फेंस के दौरान वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं।
JAN 17, 2025 16:12 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित किए गए 6 टीमों के स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग.
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा.
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान; रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन

JAN 17, 2025 16:07 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: भारत ने कितनी बार जीता है खिताब?
भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है - 2002 में, जब फाइनल में बारिश के कारण खेल में खलल पड़ने के कारण उन्होंने श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी, और 2013 में एमएस धोनी के नेतृत्व में।
JAN 17, 2025 15:09 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: केएल राहुल को लग सकता है झटका
मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल शायद विकेटकीपर को लेकर चल रही रेस में पीछे रह जाए और ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रुप मे शामिल किया जाए।
JAN 17, 2025 14:28 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: कोहली और पंत की रणजी टीम में एंट्री
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और ऋषभ पंत को रणजी ट्रॉफी के अगले सत्र के मैच के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। हालांकि विराट का खेलना अभी तय नहीं है।
JAN 17, 2025 13:38 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: संजू सैमसन से बीसीसीआई नाराज
संजू सैमसन मुश्किल में हैं, क्योंकि बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी में उनके न खेलने से खुश नहीं है। केसीए ने खुलासा किया कि सैमसन को टीम में नहीं चुना गया, क्योंकि उन्होंने तैयारी शिविर के लिए अनुपलब्धता जताई थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से बताया कि "चयनकर्ता और बोर्ड घरेलू क्रिकेट के महत्व को लेकर बहुत स्पष्ट हैं। पिछले साल, इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने बिना अनुमति के घरेलू मैच न खेलने के कारण केंद्रीय अनुबंध खो दिया था।सैमसन के मामले में भी, बोर्ड और चयनकर्ताओं को कोई कारण नहीं बताया गया कि वह टूर्नामेंट में क्यों नहीं खेल पाए। अब तक जो कुछ भी पता चला है, वह यह है कि वह अपना ज़्यादातर समय दुबई में बिताता है।"

JAN 17, 2025 13:27 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: करुण नायर ने पेश की दावेदारी
करुण नायर (Karun Nair) ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ 44 गेंदों में 88 रन बनाए। अब तक उन्होंने इस साल टूर्नामेंट में 752 रन बनाए हैं और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आश्चर्यजनक चयन के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
JAN 17, 2025 13:19 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: द.अफ्रीका का स्क्वॉड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रस्सी वैन डेर डुसेन.
JAN 17, 2025 13:08 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: भारत का संभावित स्क्वॉड
शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।
JAN 17, 2025 13:07 IST
India Squad For Champions Trophy 2025 Live: विराट कोहली चोटिल
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की गर्दन में खिंचाव है और वे रणजी ट्रॉफी का मैच शायद ही खेलें।
JAN 17, 2025 12:48 IST
ICC Champions Trophy India Squad Announcement Live: बुमराह का खेलना मुश्किल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
JAN 17, 2025 12:48 IST
ICC Champions Trophy India Squad Announcement Live: शमी करेंगे वापसी
बुमराह पर बड़ा सवालिया निशान है, लेकिन हम जानते हैं कि मोहम्मद शमी वनडे टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शमी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया गया था।
JAN 17, 2025 12:48 IST
ICC Champions Trophy India Squad Announcement Live: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल
भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। वे पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से, 23 फरवरी को पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से खेलेंगे।
JAN 17, 2025 12:47 IST
ICC Champions Trophy India Squad Announcement Live: रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की कप्तान रोहित शर्मा करने वाले हैं। इसका ऐलान बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मौजूदा आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पहले ही कर दिया था। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।
JAN 17, 2025 12:47 IST
ICC Champions Trophy India Squad Announcement Live: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
नमस्ते और ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम और इंग्लैंड वनडे की घोषणा के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। BCCI चयनकर्ता 17 जनवरी या उसके बाद टीम की घोषणा कर सकते हैं। इंग्लैंड वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम बहुत हद तक एक जैसी होनी चाहिए। चोट के कारण बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने की संभावना नहीं है। हालांकि, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चुना जा सकता है।