ICC Champions Trophy: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान ने भरी हुंकार, इस वजह से है हमारे पास जीत का मौका

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत के खिलाफ गुरुवार को दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले से पहले जीत की हुंकार भरी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

दुबई: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि उनके पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं और वे चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भारत को हराने के लिए उन पर निर्भर करेंगे। बांग्लादेश के लिए हालांकि बृहस्पतिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में दो बार के पूर्व चैंपियन भारत का सामना करना आसान नहीं होगा।

Najmul Hossain Shanto

नजमुल हुसैन शांतो (साभार ICC)

जीत के लिए सभी विभाग में करना होगा अच्छा

शांतो ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'भारत के खिलाफ कोई भी मौका बनाने के लिए हमें सभी विभागों में अच्छा खेलना होगा। भारत के खिलाफ हमारी अच्छी यादें हैं। अगर हम अपनी रणनीति पर अमल करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा। हमारे पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर हैं। हम उन पर निर्भर हैं। सभी टीम जीतने में सक्षम हैं। हमें मौकों का फायदा उठाना होगा। हम अधिक नहीं सोच रहे हैं, हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं।'

End of Feed