एलए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन के बाद जय शाह ने दी शाहरुख खान को बधाई

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने लॉस एंजिल्स में एलए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन को क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम बताया है। उन्होंने इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बधाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

लॉस एंजिल्स: आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने लॉस एंजिल्स में एलए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन को क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम बताया है। उन्होंने इसे ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी के लिए 'एक अहम पड़ाव' करार दिया। नाइट राइडर्स ग्रुप द्वारा बनाए गए इस अत्याधुनिक स्टेडियम में बुधवार को पहला मेजर लीग क्रिकेट (MLC) मैच खेला गया, जिसमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का मुकाबला वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इसके साथ ही यह फ्रेंचाइजी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है।

LA Knight Riders Stadium

एलए नाइट राइडर्स स्टेडियम

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में एक अहम पड़ाव

बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स ग्रुप के सह मालिक शाहरुख खान को बधाई देते हुए-इस प्रोजेक्ट को एक सपने के सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा, यह पहल उभरते हुए बाजारों में क्रिकेट के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। जय शाह ने एक्स पर लिखा, शाहरुख खान आपको बधाई। यह ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में एक अहम पड़ाव है, जो एलए नाइट राइडर्स, एलए 28 और आईसीसी के सहयोग से संभव हुआ है।'

End of Feed