ICC चेयरमैन जय शाह ने अफगान क्रिकेटरों के निधन को बताया क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी, की सैन्य हमले की कड़ी निंदा

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किए हमले में तीन युवा अफगान क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत पर शोक जताया है और आईसीसी ने अपने बयान में इस घटना को क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी करार दिया है।

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने शनिवार को पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में हुए हवाई हमले में मारे गए अफगानिस्तान के तीन होनहार क्रिकेटरों के निधन पर शोक व्यक्त किया। रिपोर्टों के अनुसार माना जा रहा है कि ये हवाई हमले पाकिस्तान ने किए जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम भी रुक गया है।

Jay Shah

जय शाह (फोटो क्रेडिट @sanghaviharsh X)

क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है घटना

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत से बेहद दुखी हूं। इन खिलाड़ियों के सपने मूर्खतापूर्ण हिंसा के कारण टूट गए। ऐसी होनहार प्रतिभाओं का जाना न केवल अफगानिस्तान के लिए बल्कि क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है। हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'

End of Feed