Afghanistan New Captain: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद छिनी कप्तानी, सबसे सफल गेंदबाज पर गिरी गाज

Afghanistan New Captain: अफगानिस्तान की टीम का ऐलान किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ इस टीम में अफगानिस्तान को नया कप्तान मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान टीम की कमान संभाल रहे थे। लेकिन अब उनकी कप्तानी छिन गई है।

Afghanistan New Captain: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन का साइड-इफेक्ट दिखने लगा है। टी20 के सबसे सफल गेंदबाज और 700 से ज्यादा विकेट ले चुके इकलौते गेंदबाज राशिद खान पर यह गाज गिरी है। अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीजी के लिए जो टीम की घोषणा की है, उसमें कप्तानी की जिम्मेदारी इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम लीग स्टेज से हारकर बाहर हो गई थी। श्रीलंका के खिलाफ अब टीम की कमान इब्राहिम जादरान को सौंप दी गई है। ऐसा नहीं है कि स्क्वॉड में राशिद खान का नाम नहीं है। स्क्वॉड में राशिद खान का नाम है, लेकिन कप्तान जादरान को बनाया गया है।

IBRAHIM JADRAN

इब्राहिम जादरान (साभार-X)

कप्तान बदलने पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर?

अफगानिस्तान के चीफ सेलेक्टर अहमद शाह सुलीमनखील (Ahmad Shah Sulimankhil) ने कहा कि राशिद की कप्तानी में टीम ने काफी कुछ हासिल किया। 2024 टी20 वर्ल्ड में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि जादरान को यह जिम्मेदारी भविष्य को देखते हुए दी गई है।

End of Feed