ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने बताया, किस उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने बताया है कि स्टीव स्मिथ कब तक टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने टेस्ट में 10 हजार रन पूरे करने वाले स्मिथ की जमकर तारीफ की है।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की श्रीलंका के खिलाफ गाले में बल्लेबाजी देखने के बाद उन्हें लगता है कि स्मिथ 40 की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। स्मिथ ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 10,000 टेस्ट रन पूरे किए जहां उन्होंने करियर का 35वां टेस्ट शतक भी पूरा किया और 141 रन बनाकर आउट हुए।

Steve Smith

स्टीव स्मिथ

40 की उम्र तक खेल सकते हैं स्मिथ

हीली ने स्मिथ के बारे में कहा,'मैं बहुत खुश था, उसने अपनी पीठ थपथपाई। मुझे लगा कि वह स्पष्ट सोच रखता है, और वह गेंद को खूबसूरती से टाइम कर रहा था, यहां तक कि अपने डिफेंस में भी। मैं कह रहा हूं कि वह अब 40 तक खेल सकता है। उनके सामने बहुत कुछ है।'

End of Feed