बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से हराकर सीरीज को रोमांचक बना दिया है। इंदौर टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी ये कयास लगा रहे थे कि टीम इस सीरीज को 4-0 के अंतर से जीतेगी, लेकिन स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 दिन में पटखनी देकर 6 साल बाद पहली जीत दर्ज कर ली।
ऋषभ पंत
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी प्रतिक्रिया
भारत की इस हार को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंदौर टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि टीम इंडिया ने इस मैच में ऋषभ पंत को मिस किया। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए चैपल ने कहा 'इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम में ऋषभ पंत का न होना एक बड़ा अंतर था। टीम इंडिया को पता चलने लगा है कि ऋषभ पंत भारतीय उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।'
क्यों टेस्ट में पंत हैं जरूरी
ऋषभ पंत की बात करें तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में भले ही वह अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं, लेकिन टेस्ट में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में वह टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 5 इनिंग में 274 रन बनाए थे। सिडनी में उनके द्वारा बनाए गए 97 और फिर गाबा की पिच पर नाबाद 89 रन की पारी अब तक फैंस नहीं भूल पाई है। उनकी पारी के दम पर ही भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में न केवल वापसी की बल्कि सीरीज भी जीता।
