T20 World Cup: फाइनल से पहले जोस बटलर ने बताया, किसे मिलना चाहिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 12, 2022, 09:13 PM IST

जोस बटलर ने टी20 विश्व कप 2022 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना है। बटलर का मानना है कि सितारों से सजी टीम इंडिया में रहते हुए वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

मेलबर्न: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2022 का खिताबी मुकाबला रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम करने के लिए कमर कस ली है। फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। हालांकि फाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे (14 नवंबर) का प्रावधान किया है। अगर रिजर्व डे के दिन भी मुकाबला नहीं हो सका तो इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों के ज्वाइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा।

Virat-kohli-Suryakumar-Yadav

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव( साभार AP)

सूर्यकुमार को मिलना चाहिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड

ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले मीडिया से मुखातिब होने आए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटरल से पूछा गया कि किस खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिलेगा? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिलना चाहिए।

सूर्या ने खींचा सबका ध्यान

बटलर ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिलना चाहिए। सूर्यकुमार यादव ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने ज्यादा फ्रीडम के साथ खेला। स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम में उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिस तरह से वह खेले वो शानदार है।'

हेल्स और कुरेन भी हैं दौड़ में शामिल

बटलर ने अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों को भी प्लेयर ऑफ द सीरीज की दौड़ में शामिल बताया। बटलर ने कहा, उस शीट पर सैम कुरन और एलेक्स हेल्स जैसे हमारे कुछ खिलाड़ी भी हैं। अगर वो फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वो भी मेरे लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हो सकते हैं।'

सूर्यकुमार का ऐसा रहा है प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2022 में 6 मैच की 6 पारियों में 59.75 के औसत और 189.68 के स्ट्राइकरेट से 239 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन रहा और ये पारी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर खेली थी। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो विराट कोहली और मैक्स ओ'दाउद के बाद तीसरे पायदान पर रहे। टूर्नामेंट में सूर्या ने सबसे अधिक स्ट्राइकरेट से रन बनाए।

End of Feed