क्रिकेट

मैं कभी बात नहीं करूंगा, पोंटिंग ने इंग्लैंड के बैटिंग कोच बनने पर हसी को दी चेतावनी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने साथी खिलाड़ी माइक हसी को इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल ना होने की सलाह दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग के साथ लंबे वक्त तक काम किया।

Image

रिकी पोंटिंग (साभार-x)

ब्रैंडन मैकुलम के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने इंग्लैंड के टेस्ट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल ली है। उनके जिम्मेदारी संभालते ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि वह अपने सपोर्टिंग स्टाफ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को शामिल कर सकते हैं। हसी के बतौर बैटिंग कोच इंग्लैंड से जुड़ने की बात कही जा रही है, हालांकि, अब तक इस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन अब इस पूरी प्रक्रिया में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने नया मोड़ दे दिया है।

पोंटिंग ने दी हसी को धमकी

रिकी पोंटिंग ने माइकल हसी से कहा है कि अगर वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऐसे कोई पोस्ट के लिए हामी भरते हैं वह जिंदगी भर हसी से बात नहीं करेंगे। पोंटिंग ने कहा मुझे लगता है कि मैंने उसे डरा दिया है। हालांकि, मैं पक्का नहीं कह सकता कि वह आगे क्या करेगा। पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए ये बातें कही।

पोंटिंग क्यों नहीं चाहते हैं ऐसा

रिकी पोंटिंग हसी के इस फैसले के पक्ष में इसलिए नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया टीम में भी उनके लिए कोई रोल हो सकता है। ऐसे में अगर वह इंग्लैंड चले गए तो खुद की टीम का नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि वह इस तरह की बात हसी से कर रहे हैं।

माइक हसी का कोचिंग करियर

माइक हसी का कोचिंग करियर शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग के साथ लंबे वक्त तक काम किया। इसके अलावा 2022 के दौरान वह इंग्लैंड टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। इंग्लैंड टीम फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article