Pakistan super 8 qualification scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में पाकिस्तान की टीम बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को यूएसए ने रोमांचक तरीके से सुपर ओवर में मात दे दी। एशियाई दिग्गजों ने सुपर ओवर में 19 रनों का पीछा करते हुए एक ओवर में केवल 13 रन बनाए, जिससे गेम 5 रन से हार गया। पाकिस्तान पर जीत का मतलब है कि यूएसए अब अपने शुरुआती दो मैचों में अपराजित है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- PCB X)
इस बीच भारत ने भी अपना पहला मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया है। भारत की जीत से पाकिस्तान के मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अगर वे ठीक से परफॉर्म नहीं करते हैं तो उनका सुपर 8 स्टेज में भी पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान सुपर-8 में अब भी कैसे पहुंच सकता है।
पाकिस्तान कैसे कर सकती है सुपर-8 के लिए क्वालिफाई?
पाकिस्तान की सुपर 8 क्वालीफिकेशन की उम्मीदें हवा में लटकी हुई हैं, क्योंकि उन्हें सह-मेजबान यूएसए से डलास में हार का सामना करना पड़ा। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम के सामने अब नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के लिए अंक तालिका में ऊपर चढ़ने की बड़ी चुनौती होगी। वे 'ग्रुप ए' अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि यूएसए और भारत ने अब तक अजेय रिकॉर्ड बनाए रखा है। पाकिस्तान अभी भी सुपर 8 के चरण के लिए क्वालीफाई कर सकता है।
क्या भारत के खिलाफ हार के बाद खत्म हो जाएगा सफर?
पाकिस्तान का अगला मैच भारत के खिलाफ है। अगर वो ये मैच जीत जाता है तो टूर्नामेंट के सुपर 8 में पहुंचने के चांस ज्यादा रहेंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान भारत से हार जाता है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि यूएसए आयरलैंड और भारत के खिलाफ अपने शेष दो मैच हार जाए, जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच के बाद अपने अंतिम दो मैच जीत जाए। अगर यूएसए एक भी मैच जीत जाता है तो पाकिस्तान की कहानी वहीं समाप्त हो जाएगी।
