करो या मरो के मुकाबले में हारते-हारते जीती राजस्थान, कोच ने बताया क्या था टर्निंग पॉइंट

MI vs RR: भले ही आपको लग रहा होगा कि राजस्थान ने मुंबई को आसानी से हरा दिया, लेकिन एक समय यह जीत काफी कठिन लग रही थी और टीम हारती नजर आ रही थी। इसके बाद राजस्थान ने अपनी रणनीति बदली और जीत हासिल कर लिया।

MI vs RR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 30 रनों से जीत हासिल करके शानदार तरीके से प्लेऑफ में एंट्री ली। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए थे। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 175 रनों तक ही पहुंच पाई। भले ही आपको लग रहा होगा कि राजस्थान ने मुंबई को आसानी से हरा दिया, लेकिन एक समय यह जीत काफी कठिन लग रही थी और टीम हारती नजर आ रही थी। इसके बाद राजस्थान ने अपनी रणनीति बदली और जीत हासिल कर लिया।

Rajasthan

मुंबई के खिलाफ राजस्थान की जीत (IPL)

संगकारा ने जीत के बाद बताया टर्निंग पॉइंट

इस जीत को लेकर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच ने बताया कि मैच का टर्निंग पॉइंट क्या था और टीम ने जीत के लिए आखिर में क्या रणनीति बनाई। संगकारा ने बताया, 'आखिरी टाइमआउट में बस प्लान पर टिके रहने और अपना नर्व कंट्रोल करने की बात हुई थी। आखिरी ओवरों में यही मायने रखता है कि दबाव में कौन बेहतर खेलता है। सभी गेंदबाजों ने कमाल का काम किया। और फील्डिंग में भी हम काफी अच्छे रहे। आर्चर को बैटिंग में ऊपर भेजना तो एक तरह का अंदाजा ही था। जब चल जाता है तो बढ़िया लगता है, नहीं चला तो खराब दिखता है। हम जानते हैं जोफ्रा बैट से क्या कर सकता है। चाहते थे वो जाकर थोड़ा रिस्क ले। फिर आखिरी ओवरों में जब गेंदबाज धूप में थक जाएं तो फरेरा और दुबे संभाल लें। दुर्भाग्य से डोनोवन आउट हो गया पर जोफ्रा टिक गया और फिर आखिर में जड्डू ने चोटिल कोहनी के साथ भी हमें 206 तक पहुंचा दिया।'

End of Feed