LSG vs CSK: सीएसके कैसी करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया मास्टर प्लान

लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 188 रनों का लक्ष्य था, लेकिन मिचेल मार्श ने पावरप्ले में ही चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले से लगभग बाहर कर दिया था। कम्बोज के एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर निकोलस पूरन ने लखनऊ को जीत दिला दी। लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है और अंक तालिका में वह नीचे खिसकती हुई छठे स्थान पर पहुंच गई है। यहां से चेन्नई को अंतिम दोनों मुकाबले तो जीतने ही होंगे, लेकिन उन्हें अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की हालत 19वें सीजन खराब है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए फिलहाल संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। यह संघर्ष तब और बढ़ गया, जब आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से मात दे दी। खनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है और अंक तालिका में वह नीचे खिसकती हुई छठे स्थान पर पहुंच गई है।

Ruturaj

ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने का मास्टर प्लान।

हालांकि, मैच हारने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उम्मीद जताई की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। उन्होंने मैच में हुई गलतियों पर खुलकर बात की। गायकवाड़ ने कहा कि गेंद के साथ अच्छा दिन नहीं रहा। इसके अलावा सीएसके के कप्तान ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का मास्टर प्लान भी बताया। उन्होंने कहा कि यहां से अपने प्रदर्शन में बदलाव लाएंगे।

End of Feed