नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का संक्षिप्त बीमारी के बाद बड़ौदा के एक अस्पताल में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 28 वर्ष के शर्मा 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल टीम के सदस्य थे। उन्होंने छह प्रथम श्रेणी, छह लिस्ट ए और एक टी20 मैच खेलकर 33 विकेट लिये।
सिद्धार्थ शर्मा
