चौके और छक्कों की बारिश, मोहम्मद नबी के बेटे ने 28 गेंद में जड़ा शतक-20 ओवर में अफगानिस्तान ने बना डाले 323 रन

अफगानिस्तान इलेवन ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ टी20 फ्रेंडली मैच में 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने केवल 28 गेंद में तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 16 छक्के जड़े।

अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में फेंडली मैच में 28 गेंद में शतक जड़कर सनसनी मचा दी। इस मुकाबले में हसन ने अफगानिस्तान इलेवन के लिए पारी का आगाज किया। उन्होंने केवल 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हसन यहीं नहीं रुके और उन्होंने अगले 50 रन उससे भी तेज यानी केवल 11 गेंद में जड़कर 28 गेंद में शतक पूरा कर लिया। 352.94 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए उन्होंने रिटार्य आउट होने से पहले 34 गेंद में 16 छक्के और 4 चौके की मदद से 120 रन की तूफानी पारी खेली। वह 10वें ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए। उस वक्त अफगानिस्तान ने 181 रन बना लिए थे।

Hassan Eisakhil

हसन ईसाखिल (साभार-X)

इसके अलावा कप्तान इमरान मीर ने 32 गेंद में 74 रन की पारी खेली। इन दोनों की विस्फोटक बैटिंग की बदौलत अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

End of Feed