अफगानिस्तान क्रिकेट में बड़ी हलचल, बिना कारण बताए शाहिदी ने दिया ODI कप्तानी से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Hashmatullah Shahidi Resigns From Afghanistan ODI Captaincy: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अचानक वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने बिना इसकी वजह बताए कप्तानी से इस्तीफा दिया। सोशल मीडिया पर शाहिदी ने एक लंबे पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान क्रिकेट में हलचल
  • हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगान वनडे टीम की कप्तानी
  • सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया ऐलान

Hashmatullah Shahidi Steps Down As Captain: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने राष्ट्रीय वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है, जिससे 2022 की शुरुआत में शुरू हुआ उनका कप्तानी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अफगानिस्तान को दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों (2023 क्रिकेट विश्व कप और 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) में नेतृत्व किया।

Hashmatullah Shahidi Steps down as afghanistan odi captain

हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान वनडे टीम की कप्तानी (Instagram/Hashmatullahshahidi)

शाहिदी की कप्तानी में, अफगानिस्तान ने ODI क्रिकेट में कुछ सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। भारत में हुए 2023 वनडे विश्व कप में, टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ यादगार जीत हासिल कीं और शानदार प्रदर्शन के बावजूद नॉकआउट चरण में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई।

End of Feed