Viral Photo: विकेट लेने के बाद हर्षित राणा ने ऐसे क्यों मनाया जश्न, क्या ये है अनोखी वजह?

Harshit Rana Hush Celebration Goes Viral: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 मुकाबले में केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इस दौरान जीत के बाद उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया और बताया जा रहा है कि ये जश्न बीसीसीआई को चिढ़ाने के लिए हो सकता है। गौरतलब है कि बोर्ड ने इससे पहले उन पर एक मैच का बैन लगाया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • हर्षित राणा ने बीसीसीआई को चिढ़ाया!
  • KKR के गेंदबाज ने विकेट लेकर अनोखा जश्न मनाया
  • बीसीसीआई ने लगाया था एक मैच का बैन

Harshit Rana Wicket Celebration: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात खेले गए कोलकाता-लखनऊ आईपीएल 2024 मैच में केकेआर ने 92 रनों से विशाल जीत दर्ज की। ये लखनऊ की अब तक की सबसे बड़ी हार साबित हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। कोलकाता-लखनऊ मैच में सुनील नरायन (Sunil Narine) अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 'मैन ऑफ द मैच' बने, लेकिन एक और खिलाड़ी रहा जिसने सुर्खियां बटोरी और वो थे हर्षित राणा (Harshit Rana)।

LSG vs KKR, IPL 2024, Harshit Rana Hush Wicket Celebration

हर्षित राणा (AP)

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ना सिर्फ अपने प्रदर्शन के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा भी किया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। दरअसल, हर्षित राणा ने इस मैच में 3 विकेट झटके और उसके बाद जो जश्न मनाया वो अनोखा रहा। उन्होंने मुंह पर उंगली रखी, सिर नीचे किया और शांत रहकर विकेट का जश्न मनाया जिस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर काफी बातचीत हो रही है।

End of Feed