IND vs ENG: भारत को लगा दोहरा झटका, मैच जिताऊ गेंदबाज और ऑलराउंडर पूरी सीरीज से बाहर

IND vs ENG: हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर कर दिया गया है।

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टी20 टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में चोटिल हुए थे, जहां भारत को 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई ने गुरुवार को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा, "हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर कर दिया गया है।"

Harshit Varun

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती (फोटो साभार- BCCI)

वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा लौटे वापस

दोनों खिलाड़ियों की चोट कितनी गंभीर है, इस पर अभी बोर्ड ने कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें बाकी सीरीज से आराम दिया गया है। वरुण और हर्षित के बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने तुरंत रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। चौथे टी20 के लिए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। वाशिंगटन लंबे समय बाद टी20 सेटअप में लौटे हैं। उनकी ऑफ स्पिन और निचले क्रम में बल्लेबाजी टीम को संतुलन देगी। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी अतिरिक्त उछाल और गति के लिए टीम में लाया गया है, जो इंग्लैंड की पिचों पर कारगर हो सकती है।

End of Feed