मंगलवार यानी 22 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले होगा। जिस तरह से भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए वह गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम और गोल्ड के बीच केवल श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं जिन्होंने पहले भी भारतीय टीम से बड़े मौके छिने हैं। लेकिन नॉकआउट मैच की बात करें तो आंकड़े भारत के पक्ष में है। इसके पीछे भारतीय टीम की तिकड़ी है जिनका प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। ये तिकड़ी और कोई नहीं बल्कि शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। चलिए नॉकआउट मैचों में इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं जिसको देखने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगा कि क्योंकि हरमन एंड कंपनी गोल्ड जीतने की दावेदार मानी जा रही है।
भारत और श्रीलंका (साभार-X)
शेफाली वर्मा
1.शेफाली वर्मा (सलामी बैटर)- बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ चुकी शेफाली एशियन गेम्स में शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा नॉकआउट मैच की बात करें तो आंकड़े राहत देने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में टी20 नॉकआउट मैचों में शेफाली ने 12 मैचों 35.4 के औसत और 159.45 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* है जो सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।
स्मृति मंधना
2. स्मृति मंधाना (टी20 की सबसे सफल बैटर)- सेमीफाइनल मैच में मंधाना ने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ इस फॉर्मेट में सबसे सफल बैटर होने का गौरव हासिल किया था। नॉकआउट मैच में उन्होंने 13 पारियों में 25.3 के औसत और 132.12 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। ये अर्धशतकीय पारी उन्होंने इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में बनाया था। इस मैच में उन्होंने 87 रन की पारी खेली थी।
हरमनप्रीत कौर (साभार-X)
3. हरमनप्रीत कौर (भारतीय कप्तान)- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात करें तो अब तक उनका बल्ला भले ही खामोश रहा है, लेकिन वह बड़े मैच की प्लेयर मानी जाती है। नॉकआउट मैचों की बात करें तो उन्होंने 12 मैचों में 121.34 के औसत से 324 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 2025 डब्ल्यूपीएल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ उन्होंने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली थी जो इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। यही कारण है कि गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका की तुलना में भारतीय विमेंस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
