ब्रिस्टल: भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है। मंधाना ने जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 28(22) रन की पारी खेली। इस दौरान वो अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाली दूसरी भारतीय और दुनिया की तीसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं। ब्रिस्टस टी20 से पहले उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 9 रन की दरकार थी। इस आंकड़े को उन्होंने शनिवार को मेजबान टीम के खिलाफ आसानी से पार कर लिया और टी20आई में चार हजारी बन गईं।
हरमनप्रीत कौर (फोटो क्रेडिट BCCI X)
175वीं पारी में हासिल की ये उपलब्धि
हरमन ने ये उपलब्धि करियर के 196वें मैच की 175वीं पारी में हासिल की। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 196 मैच की 175 पारी में 40 बार नाबाद रहते हुए 419 रन दर्ज हो हए हैं। उन्होंने ये रन 29.77 के औसत से बनाए हैं। इसमें एक शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। 103 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हरमनप्रीत से पहले न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स और भारत की स्मृति मंधाना ये उपलब्धि हासिल कर सकी थीं। बेट्स के नाम 4720 और मंधाना के नाम 4325 रन दर्ज हैं। इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाली मंधाना तीसरी बैटर बनी हैं।
विमेंस क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज 4 हजारी
विमेंस क्रिकेट में सबसे तेज गति से 4 हजार रन बनाने के मामले में पहले पायदान पर भारत की स्मृति मंधाना हैं। स्मृति ने रिकॉर्ड 3,227 गेंद में अपने टी20आई में 4 हजार रन पूरे किए थे। इसके लिए कीवी टीम की पूर्व कप्तान सूजी बेस्ट को 3,675 गेंद खेलनी पड़ी थी। वहीं हरमनप्रीत को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 3635 गेंद खेलनी पड़ी और मंधाना के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी सबसे तेज बैटर बन गई हैं।
