क्रिकेट

ENG W vs IND W 2nd T20I: इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 में दी 26 रन से मात, सीरीज हुई 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में भारत को 26 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया है। ऐसा रहा दूसरे टी20 मुकाबले का हाल

Image

लॉरेन बेल और डेनियल व्याट (फोटो क्रेडिट England Cricket X)

ब्रिस्टल: इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में भारत को 26 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया है। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 168 रन बनाने के बाद भारत को नौ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंद में 33 रन बनाये, जबकि स्मृति मंधाना ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए लॉरिन बेल, चार्ली डीन और फ्रेया केम्प ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने बनाए 5 विकेट पर 168 रन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए फ्रेया केंप ने सबसे ज्यादा 39(13) रन बनाए। वहीं डेनिलय व्याट ने 29, एमी जोस और एलिस कैप्सी ने 28-28 रन की पारी खेली। हीथर नाइट ने 18 रन की पारी खेली। भारत के स्पिनर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। श्रीचरिणी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं एक-एक विकेट नंदिनी शर्मा और श्रेयंका पाटिल की झोली में गया। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केम्प ने 13 गेंदों पर नाबाद 39 रन की आक्रामक पारी खेली।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी

जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली को लॉरेन बेल ने चलता कर दिया। शेफली 22(14) रन बना सकीं। इसके बाद मंधाना को यस्तिका भाटिया का साथ मिला। दोनों ने टीम को 70 रन तक पहुंचाया लेकिन नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना को फ्रेया केंप ने कैच करा दिया। मंधाना 32(25) रन बना सकीं।

भारत ने 32 रन पर गंवाए आखिरी 7 विकेट

मंधाना के आउट होने के बाद भाटिया को कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथ मिला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 109 के स्कोर पर भाटिया रिटायर्ड आउट हो गईं। उन्होंने 33(36) रन बनाए। इसके बाद भारतीय विकेटों की झड़ी लग गई। हरमनप्रीत कौर 28(22), जेमिमा रोड्रिग्ज 1(2), ऋचा घोष 8(7), दीप्ति शर्मा 2(4), श्रेयंका पाटिल 6(4) और श्रीचरिणी 1(1) रन बन सकीं। भारतीय टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर ढेर हो गईं। भारतीय टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट 32 रन पर गंवा दिए और मैच 26 रन से गंवा दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article